अलग अलग तरीको के नूडल डिशेस

आकार, रंगों और सामग्रियों के आधार पर नूडल्स को विभिन्न प्रकारो में विभाजित किया जा सकते हैं| इनसे कई अलग अलग तरीको के विशेष एशियाई व्यंजन बनते हैं। गोल और फ्लैट नूडल्स से लेकर धागे की तरह के नूडल्स तक बाज़ार में उपलब्ध है।

इस आर्टिकल में हमने विभिन्न प्रकार के नूडल्स और उन नूडल्स से बनने वाली रेसिपी के बारे में बताया है|

1. अंडा नूडल्स

यह एशियाई व्यंजनों में उपयोग किए जाने वाले सबसे आम नूडल्स में से एक है| इन नूडल्स को चीनी अंडा नूडल्स या ई-फू नूडल्स के रूप में भी जाना जाता है। ये विभिन्न आकारों में उपलब्ध है – मोटे या पतले, सपाट या गोल, ताजा या सूखे, इन नूडल्स में मुख्य सामग्री अंडे और गेहूं हैं। लेकिन आप चाहे ताजा या सूखे किस्म के नूडल्स खरीद सकते हैं| अंडे के नूडल्स को किसी भी व्यंजन में इस्तेमाल करने से पहले उबलते पानी में पकाना पड़ता है। वे सैलड, सूप और खाने सहित सभी व्यंजनों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है|

अंडा नूडल्स पालक के साथ

आवश्यक सामग्री (2-3 लोगो के लिए)

* 250 ग्राम चौड़े अंडा नूडल्स

* 1/4 कप मक्खन

* 1 प्याज़, कटा हुआ

* 1 कली लहसुन, बारीक़ कटी हुई

* 120 ग्राम पालक के पत्ते

* नमक और काली मिर्ची पाउडर स्वादानुसार

बनाने की विधि

  1. एक बर्तन में थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें। उबलते पानी में अंडे के नूडल्स को डालकर पकाएं, बिच बिच में हिलाते रहें जब तक कि नूडल्स पक न जाए| लगभग 8 मिनट तक पकाने के बाद नूडल्स को छान लें और पानी निकाल दें।
  2. नूडल्स को पकाने के दौरान, मध्यम-उच्च आंच पर कड़ाही में मक्खन गरम करें। पिघले हुए मक्खन में प्याज़ और लहसुन को हल्के भूरे और नरम होने तक, लगभग 8 मिनट तक भूनें। प्याज़ के मिश्रण में पालक मिलाएं और पालक को थोड़ा नरम होने तक भून लें – लगभग 2 मिनट के लिए।
  3. नूडल्स में ताज़ा पालक का मिश्रण मिलाएं; नमक और काली मिर्च ऊपर से छिड़ककर सर्व करें।

 

2. रामेन नूडल्स

जापानी लंबे रामेन नूडल्स अंडे और गेहूं से बने होते हैं| रामेन नूडल्स को उपयोग में लेने तक फ्रीज़ में रखा जाता है| इसके अलावा, एक बार उबालने के बाद उन्हें तुरंत सेवन करना पड़ता है।

जापानीस रामेन नूडल सूप

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगों के लिए)

* 700 मिली चिकन स्टॉक

* 3 लहसुन की कलियां, कटी हुई|

* 4 बड़े चम्मच सोय सॉस (मौसम के अनुसार कम ज़्यादा किया जा सकता है|)

* 1 छोटा चम्मच वोरशेसटरशायर सॉस

* अंगूठे के आकार का अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ

* ½ छोटा चम्मच चाइनीज़ 5 स्पाइस

* चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर

* 1½ छोटा चम्मच सफेद चीनी (वैकल्पिक)

* 375 ग्राम रामेन नूडल्स

* 400 ग्राम कटा और पका हुआ चिकन ब्रेस्ट

* 2 छोटा चम्मच तिल का तेल

गार्निश के लिए

* 100 ग्राम बेबी पालक

* 4 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न

* 4 उबले अंडे, छीलकर आधा काट लें

* 1 शीट नोरी सीवीड, बारीक कटी हुई

* कटा हुआ हरा प्याज़

* 1 छोटा चम्मच तिल (छिड़काव के लिए)

बनाने की विधि

  1. 700 मिली चिकन स्टॉक, लहसुन की कलियां, 4 बड़े चम्मच सोय सॉस, 1 छोटा चम्मच वोरशेसटरशायर सॉस, एक कटा हुआ अंगूठे के आकार का अदरक का टुकड़ा, ½ छोटा चम्मच चीनी, चाइनीज़ 5 स्पाइस, चुटकी भर मिर्च पाउडर और 300 मिली पानी को एक बड़े बर्तन या बड़े सॉस पैन में मिलाएं और उबाल आने तक उबालें| फिर आँच को कम कर दें और 5 मिनट तक पकाएं|
  2. स्टॉक को चखें – अपनी पसंद के अनुसार इसे मीठा या नमकीन बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच सफेद चीनी या थोड़ी और सोय सॉस डालें।
  3. 375 ग्राम रामेन नूडल्स को पानी में पकने तक उबाल लें, फिर छानकर पानी निकालकर नूडल्स अलग रख दें।
  4. 400 ग्राम पके हुए चिकन को स्लाइस करें, 2 छोटे चम्मच तिल के तेल में भूरा होने तक भूनें और फिर अलग रख दें।
  5. नूडल्स को चार बर्तनों में समान हिस्सों में रखे। प्रत्येक के ऊपर एक एक चिकन की स्लाइस, 25 ग्राम पालक, 1 बड़ा चम्मच स्वीटकॉर्न और दो उबले अंडो के आधे भाग डालें।
  6. स्टॉक को एक साफ पैन में छान लें, फिर एक उबाल आने तक गरम करें|
  7. उपरोक्त बर्तनों में स्टॉक को अलग अलग करें, फिर 1 कटा हुआ नोरी शीट, कटा हुआ हरा प्याज़ और तिल छिड़क के सर्व करें|

 

3. यूडॉन नूडल्स

ये नूडल्स, सफेद जापानी गेहूं के आटे के नूडल्स के रूप में जाने जाते हैं| यह नूडल्स दक्षिण जापानी व्यंजनों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है| यह विभिन्न आकृतियों और मोटाई में उपलब्ध है और उनका उपयोग करने से पहले उन्हें उबलते पानी में पकाया जाना चाहिए। आप इसे तुरंत उपयोग में ले सकते हैं और सुखाकर स्टोर भी कर सकते हैं|  हालांकि, ताज़े नूडल्स स्वाद में सबसे बेहतर होते हैं|  इन नूडल्स का उपयोग ज़्यादातर सूप में किया जाता है।

यूडॉन नूडल्स स्टर फ्राई

आवश्यक सामग्री (2-3 लोगो के लिए)

* 50 ग्राम पापड़ी

* 1 छोटी गाजर

* 1/2 लाल शिमला मिर्च

* 75 ग्राम एक्स्ट्रा फर्म टोफू

* 1-2 हरा प्याज़

* 2 कली लहसुन

* 3 भिगोए हुए शीटाके मशरूम

* 75 ग्राम यूडन नूडल्स

* 1 बड़ा चम्मच सोय सॉस

* 1 छोटा चम्मच डार्क सोय सॉस

* 1 छोटा चम्मच चावल का सिरका

* टोस्ट तिल के तेल के छींटे

* 2 बड़े चम्मच केचप

* 2 बड़े चम्मच मिर्च का तेल

* 60 ग्राम बेबी कॉर्न

* 60 ग्राम बीन स्प्राउट्स

* 1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल

बनाने की विधि

  1. नूडल्स को उबालने के लिए एक बर्तन में पानी को गरम करें|
  2. पापड़ी लें और उनके किनारो में से सख्त धागो को निकाल लें| छोटी गाजर को पतली माचिस की तीलियों की साइज़ में काट लें। लाल शिमला मिर्च को टुकड़ों में काट लें |
  3. अतिरिक्त फर्म टोफू को पेपर टॉवल से सुखाएं। फिर, टोफू को टुकड़ों में काट दें। सफेद और हरे भागों को अलग-अलग रखते हुए हरे प्याज़ को बारीक काट लें। लहसुन को पतला काट लें|
  4. सावधानी से मशरूम से डंठल निकालें और उन्हें स्लाइस में काट लें|
  5. पैकेट के निर्देशों के अनुसार यूडॉन नूडल्स उबालें (लगभग 3 मिनट) | धीरे से उन्हें चिपकने से रोकने के लिए थोड़ा थोड़ा हिलाएं|
  6. सोय सॉस, डार्क सोय सॉस, चावल का सिरका, टोस्टेड तिल का तेल और केचप को मिलाकर स्टिर फ्राई सॉस बनाएं। यूडॉन नूडल्स को छान लें और एक तरफ रख दें|
  7. एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। मिर्च का तेल डालें और उसके बाद टोफू डालें और 3-4 मिनट के लिए भूनें|
  8. मशरूम, पापड़ी, लाल शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न मिलाएं और 3-4 मिनट तक भूनें|
  9. गाजर, लहसुन और हरे प्याज़ के सफेद हिस्से जोड़ें। कुछ मिनट के लिए भून लें। स्प्राउट्स डालें और लगभग 1 मिनट के लिए भूनें|
  10. नूडल्स डालें और उसके बाद स्टिर फ्राई सॉस डालें। कुछ मिनट के लिए पका लें |
  11. बचे हुए हरे प्याज़ और सफेद तिल से गार्निश कर सर्व करें|

 

4. सोबा नूडल्स

यह बकवीट से बनी एक उत्तरी जापानी नूडल की किस्म है|सोबा नूडल्स भूरे रंग के होते हैं। इन नूडल्स को पहले उबालने की आवश्यकता होती है। ज़्यादातर उपलब्ध सूखे, सोबा नूडल्स का उपयोग गर्म और ठंडे दोनों प्रकार के व्यंजनों में किया जा सकता है।

डिपिंग सॉस के साथ ठंडा सोबा नूडल्स

आवश्यक सामग्री (2-4 लोगो के लिए)

* 1 कप चिकन स्टॉक

* 1/4 कप सोय सॉस

* 1 बड़ा चम्मच शहद 1 बड़ा चम्मच पानी में मिलाया हुआ

* 250 ग्राम सोबा नूडल्स

* अदरक (बारीक कसा हुआ या कीमा)

* टोस्टेड तिल के बीज

बनाने की विधि

  1. एक बर्तन में पानी को उबाल लें, और इसमें नमक डालें। नूडल्स को तब तक पकाएं जब तक कि नरम न हो। फिर नूडल्स को छानकर पानी निकाल लें, और ज़ल्दी से ठंडे बहते पानी के नीचे ठंडा होने तक धो लें।
  2. स्टॉक, सोय सॉस और शहद पानी मिलाएं। इसमें नूडल्स मिलाएं| सोय सॉस के साइड के साथ सर्व करें|

 

5. मूंग बीन धागा नूडल्स

ये नूडल्स सपाट या धागे की तरह और पारभासी होते हैं। मूंग की फलियों का उपयोग करके यह बनाए जाते हैं| उन्हें सेलोफेन या ग्लास नूडल्स के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि सूखने पर उन्हें काटना मुश्किल होता है, लेकिन उबलते पानी में भिगोने या पकाने पर वे नरम हो जाते हैं। पूर्ण पकाने पर वे पारदर्शी हो जाते हैं। इन नूडल्स की एक और दिलचस्प विशेषता यह है कि वे तलने पर फूल जाते हैं।

स्वादिष्ट मूंग बीन धागा नूडल्स

आप निम्नलिखित रेसिपी में ग्लास नूडल्स / मूंग बीन धागा नूडल्स का चुनाव कर सकते हैं|

आवश्यक सामग्री (2-3 लोगो के लिए)

* 250 ग्राम ग्लास नूडल्स / मूंग बीन धागा नूडल्स

* 1/2 कप उबलता हुआ पानी

* 1/2 कप सोय सॉस

* 1/4 कप ब्राउन शुगर

* 3 बड़े चम्मच वनस्पति तेल

* 1 छोटा चम्मच टोस्टेड तिल के बीज

बनाने की विधि

  1. नूडल्स को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। एक गहरे बर्तन में रखें और गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
  2. तब तक उबलते पानी, सोय सॉस और ब्राउन शुगर को 2-कप तरल माप में एक साथ मिलाएं।
  3. नूडल्स को छान लें और पानी निकल दें। ऊपर से सोय मिश्रण डालें और 2 मिनट के लिए भिगो दें।
  4. मध्यम आंच पर एक बड़े कड़ाही में तेल गरम करें। नूडल्स और सोय मिश्रण लगभग 5 मिनट तक हिलाते हुए पकाए|
  5. नूडल्स और सॉस को सर्विंग डिश में स्थानांतरित करें। तिल से सजाएं और सर्व करें|

 

6. राइस स्टिक नूडल्स

राइस स्टिक नूडल्स सपाट और पारभासी होते हैं और या तो चौड़े या पतले हो सकते हैं। यह आसानी से बाज़ार में मिल जाते हैं| यह आमतौर पर बंडलों में बेचे जाते हैं। आप अपने रेसिपी के अनुसार इन नूडल्स के आकार और मोटाई का चुनाव कर सकते हैं| इन नूडल्स से स्टर-फ्राइज़, सूप और सैलड जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं|

चिल्ली गार्लिक नूडल्स

आवश्यक सामग्री

* 200 ग्राम राइस स्टिक नूडल्स

* 2 बड़े चम्मच तेल

* 10-12 कलियाँ कीमा की हुई लहसुन

* 2 बड़े चम्मच सोय सॉस

* 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल

* 2 बड़े चम्मच श्रीराचा सॉस

* स्वादानुसार नमक

* 3 बड़े चम्मच चिल्ली आयल

बनाने की विधि

  1. राइस स्टिक नूडल्स को गरम पानी में 1 से 2 मिनट के लिए उबालें|
  2. 2 छोटे चम्मच तेल को कड़ाही में गरम करें|
  3. तेल गरम होने के बाद उसमे लहसुन के कीमे को भूनें|
  4. अब इसमें सोय सॉस डालें|
  5. इसमें 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल डालें, आप चाहे तो तिल की मात्रा अपनी पसंदानुसार बड़ा सकते हैं|
  6. फिर 2 बड़े चम्मच श्रीराचा सॉस डालें|
  7. अब इसमें 3 बड़े चम्मच चिल्ली आयल डालें| इसकी मात्रा आप तीखेपन के आवश्यकतानुसार बड़ा सकते हैं|
  8. फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालें|
  9. अंत में इसमें उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छे से मीक्स करें|
  10. नूडल्स में मसाला अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद गरम गरम सर्व करें|

 

7. होकीएन नूडल्स

बनावट में गाढ़े और पीले रंग के, ये नूडल्स अंडे और गेहूं के आटे से तैयार किए जाते हैं। बड़े पैमाने पर एशियाई व्यंजनों में इसका उपयोग किया जाता है| इन नूडल्स से स्टर-फ्राई नूडल व्यंजन, करी नूडल्स और सूप नूडल्स सबसे अच्छा बनता है।

मूंग बिन धागा नूडल्स का उपरोक्त स्टर फ्राई व्यंजन बनाने में आप होकीएन नूडल्स का भी चुनाव कर सकते हैं|

 

8. शिराटाकि नूडल्स

कोनजैक पौधे से बने ये नूडल्स पतले और पारभासी होते हैं। यह एक जापानी नूडल्स हैं और इसमें कैलोरी और कार्ब्स दोनों कम मात्रा में होता है| कम कैलोरी और कम कार्ब्स की मात्रा वाले आहार की तलाश करने वालों के लिए यह एक बहुत अच्छा विकल्प है।

आमन्ड बटर सॉस के साथ शिराटाकि नूडल्स

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगो के लिए)

* 1 बड़ा चम्मच हल्का जैतून का तेल या नारियल का तेल

* 2 कली लहसुन का कीमा

* 3 हरा प्याज़, कटा हुआ

* 100 ग्राम लंबी-कटी हुई ब्रोकली

* 1 छोटी गाजर, लम्बे बैटन जैसे टुकड़ो में कटी हुई

* 1/4 पत्तागोभी, कटा हुआ

* 400 ग्राम शिराटाकि नूडल्स

* 1 बड़ा चम्मच आमन्ड का मक्खन

* स्वादानुसार 1 या 2 छोटा चम्मच श्रीराचा सॉस

* 2 बड़े चम्मच नारियल अमीनो

बनाने की विधि

  1. मध्यम आंच पर एक कड़ाही या बड़े सॉस पैन में जैतून का तेल गरम करें और लहसुन और प्याज़ डालें। नरम होने तक कुछ मिनट के लिए पकाएं, फिर बाकी सब्ज़िया डालकर भूनें|
  2. जब तक सब्ज़िया पक रही हों, तब तक नूडल्स को पैकेट से खाली करके और गर्म पानी से अच्छी तरह से धोकर सब्जियों के साथ मिक्स करें।
  3. एक बार जब सब कुछ पक जाएं, तो बादाम मक्खन, श्रीराचा और नारियल अमीनो डालें और सॉस बनाने के लिए इसको सब्ज़ियों और नूडल्स के साथ मिक्स कर के हिलाएं और गरम गरम सर्व करें|

आप और कौन कौन से नूडल्स और डिशेस के बारे में जानते हैं? हमें निचे कौमेंट सेक्शन में कौमेंट कर बताएं|

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें|

कुछ स्वादिष्ट भारतीय फ्यूज़न डिशेस

खाने की वैरायटी के साथ ही साथ आज कल पाकशैलीओ...

परिवार से दूर रहने वालो के लिए आसान और स्वादिष्ट रेसिपीस

विद्यार्थी जो घर से दूर रह कर पढ़ाई कर रहे...

Leave your comment

fourteen − eight =