मंचूरियन बॉल्स बनाने की 5 स्वादिष्ट और आसान विधियां

मंचूरियन एक बहुत स्वादिष्ट चाइनीस व्यंजन है | आज हम आपको मंचूरियन ग्रेवी के साथ विभिन्न तरह के स्वादिष्ट मंचूरियन बॉल्स बनाने की विधि बताएँगे | यह व्यंजन बनाने में एक दम सरल एवं खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | इसका चुनाव आप अपनी पसंद और सामग्री की उपलब्धता के अनुसार भी कर सकते हैं |

1. आलू के मंचूरियन बॉल्स

आवश्यक सामग्री :-

* 3 मध्यम आकार के आलू

* 1/3 छोटा चम्मच काली मिर्ची पाउडर

* 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स

* 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

* 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर

* 2 बड़े चम्मच मैदा

* 1/2 चम्मच नमक

* 4 बड़े चम्मच तेल

बनाने की विधि :-

1. आलू को छीलकर धो लें |

2. आलू को कद्दूकस कर लें |

3. कद्दूकस किए हुए आलू को निचोड़कर पानी निकाल लें |

4. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, अदरक लहसुन पेस्ट, कॉर्नफ्लावर, मैदा और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें |

5. अब एक कड़ाई में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें |

6. हाथो को थोड़ा तेल लगा कर मिश्रण की गोल बॉल्स बना लें |

7. अब इन बॉल्स को मध्यम आँच पर सुनहरे और क्रिस्पी होने तक अच्छे से तल लें |

8. सुनहरा होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें |

2. गोभी के मंचूरियन बॉल्स

आवश्यक सामग्री :-

* 1 मध्यम आकार का फूल गोभी ( टुकड़ो में कटा हुआ )

* 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर

* 5 बड़े चम्मच मैदा

* 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

* 1/2 कप पानी

* नमक स्वादानुसार

* तलने के लिए तेल

बनाने की विधि :-

1. सबसे पहले मध्यम आँच पर पानी उबलने के लिए रखें |

2. अब इसमें 5-6 मिनट गोभी डाल कर उबाल लें |

3. 5-6 मिनट बाद चलनी से गोभी छान लें और गोभी को ठंडा होने के लिए रख दें |

4. अब एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लावर, अदरक लहसुन पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिला लें |

5. अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल कर न ज्यादा गाड़ा न ज्यादा पतला एक घोल तैयार कर लें |

6. अब इस घोल में गोभी डाल कर अच्छे से मिलाये |

7. अब एक कड़ाई में तेल गरम करने के लिए रखें |

8. जब तेल गरम हो जाए तब गोभी के टुकड़े कड़ाई में तलने के लिए डालें और मध्यम आँच पर सुनहरे होने तक पकाए |

9. सुनहरा होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें |

3. पनीर मंचूरियन

आवश्यक सामग्री :-

* 300 ग्राम पनीर

* 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर

* 2 बड़े चम्मच मैदा

* 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

* नमक स्वादानुसार

* तलने के लिए तेल

बनाने की विधि :-

1. पनीर को चौकोर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें |

2. बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लावर, एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट और नमक डालें |

3. फिर उसमे पानी डाल कर गाड़ा घोल तैयार कर लें |

4. अब घोल में पनीर के टुकड़े डाल कर मेरिनेट होने के लिए रख दें |

5. कड़ाई में तेल गरम करें और इसमें मेरिनेट किया हुआ पनीर डाल कर मध्यम आँच पर तल लें |

6. पनीर को चारो तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करें |

7. अब फ्राई किया हुआ पनीर एक प्लेट में निकाल लें |

4. पत्तागोभी मंचूरियन बॉल्स

आवश्यक सामग्री :-

* 300 ग्राम पत्ता गोभी

* 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च

* 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हरा धनियां

* 1 टुकड़ा बारीक़ कटा अदरक

* 6-7 बारीक़ कटी लहसुन की कलियाँ

* 2 बड़े चम्मच मैदा

* 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर

* 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

* नमक स्वादानुसार

* तलने के लिए तेल

बनाने की विधि :-

1. सबसे पहले पत्ता गोभी को कद्दूकस कर लें |

2. कद्दूकस करने के बाद पत्ता गोभी का एक्स्ट्रा पानी दोनों हाथो की सहायता से निचोड़ कर निकाल दें |

3. एक कटोरे में पत्ता गोभी डाल दीजिये |

4. उसमें मैदा, कॉर्नफ्लावर, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, लहसुन, नमक स्वादानुसार अच्छे से मिला लें |

5. हाथ पर तेल लगाकर गोल बॉल्स बना लें |

6. अब एक कड़ाई में तेल गरम करें और बॉल्स को मध्यम आँच पर डीप फ्राई करें |

7. सुनहरे होने पर बॉल्स को निकाल कर प्लेट में रख दें |

5. ब्रेड मंचूरियन

आवश्यक सामग्री :-

* ब्रेड स्लाइसेस

* रोस्ट करने के लिए बटर

बनाने की विधि :-

1. सबसे पहले ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें |

2. अब टुकड़ो को नॉनस्टिक पेन में बटर से रोस्ट कर के एक प्लेट में निकाल लें |

तो यह थी कुछ मंचूरियन बॉल्स बनाने की विधि | इसका चुनाव आप अपनी रूचि के अनुसार कर सकते हैं | उपरोक्त मंचूरियन बॉल्स को ग्रेवी में डीप कर के परोसा और खाया जाता हैं | अब हम आपको सरल और जल्द ही तैयार हो जाने वाली मंचूरियन ग्रेवी की रेसिपी बताएँगे |

मंचूरियन ग्रेवी

आवश्यक सामग्री :-

1 बारीक कटा हुआ प्याज

1 बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च

1 लम्बे टुकड़ो में कटा हुआ गाजर

2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप

2 बड़ा चम्मच चिली सॉस

1 बड़ा चम्मच सॉस

नमक स्वादानुसार

2 बड़ा चम्मच तेल

1 बड़ा चम्मच विनगर

1 छोटा चम्मच शेज़वान चटनी

बनाने की विधि :-

1. एक पेन में तेल डाल कर गरम करें |

2. तेल गरम हो जाने के बाद उसमें लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें |

3. फिर इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च डाल कर प्याज सुनहरा होने तक भून लें |

4. उसके बाद इसमें शेज़वान चटनी, टोमेटो केचप, रेड चिली सॉस, सोय सॉस, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला कर मिक्स करें |

5. फिर शिमला मिर्च और विनेगर डाल कर अच्छे से पका लें |

6. इसके बाद इसमें ऐच्छिक मंचूरियन बॉल्स डाल कर अच्छे से मिला लें और गरम गरम सर्व करें |

सुझाव :-

1. जब भी मंचूरियन बॉल्स बनाए तो मिश्रण में नमक डालने के तुरंत बाद बॉल्स बना कर तल लें क्योंकि नमक पानी छोड़ता है|

2. ग्रेवी को शुरुआत में पतला रखें, क्योंकि पकाने के बाद यह गाढ़ी हो जाती है |

उपरोक्त मंचूरियन बॉल्स रेसिपी में हमने विभिन्न तरह की बॉल्स बनाने की विधियाँ बताई है | चूँकि मंचूरियन एक बहुत अच्छा स्टार्टर है और तुरंत भी बनाया जा सकता है, इसलिए इसे आप अपनी गेट टुगेदर में या बच्चो की पार्टी में भी शामिल कर सकते हैं |

तो आपको उपरोक्त में से कौन सी रेसिपी सबसे अच्छी लगी ? निचे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं |

आपको हमारी बताई गयी रेसिपीज पसंद आई है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

अलग अलग तरीको के नूडल डिशेस

आकार, रंगों और सामग्रियों के आधार पर नूडल्स को विभिन्न...

कुछ स्वादिष्ट भारतीय फ्यूज़न डिशेस

खाने की वैरायटी के साथ ही साथ आज कल पाकशैलीओ...

Leave your comment

two + 6 =