आसानी से बनने वाले बढियाँ चायनीज डिशेस

हम आज आपके लिए चाइनीस डिशेस बनाने के पारम्परिक और झटपट दोनों प्रकार की रेसिपीज लाए हैं| तो अगर आप भी चायनीज फ़ूड के शौक़ीन है तो ये डिशेस जरूर ट्राय करें |

 

1) पनीर चिली

पनीर चिली एक स्वादिष्ट इंडियन – चायनीज व्यंजन है जो स्टार्टर या नाश्ते के रूप में परोसा जाता हैं |

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगों के लिए ) :-

* 400 ग्राम पनीर

*  1 शिमला मिर्च

* 1/2 कप कॉर्नफ्लॉवर

* 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

* 2 प्याज़

* 3 हरी मिर्च

* 1 छोटा चम्मच सोय सॉस

* 2 छोटा चम्मच विनिगर

* 2 छोटा चम्मच तेल

* नमक स्वादानुसार

 

बनाने की विधि:-

  1. पनीर चिली बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, प्याज़ और पनीर के टुकड़ों को अच्छे से बारीक़ काट लें |
  2. अब एक बर्तन लें और उसमे कॉर्नफ्लॉवर, पनीर के टुकड़े, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, थोड़ा सा पानी डालकर एक घोल बना लें|
  3. इतना करने के बाद एक नॉन स्टीक पैन लें और गैस पर तेल गरम करने के लिए रखें| अब घोल में मिले हुए पनीर के टुकड़ो को इसमें डालकर अच्छे से हल्का भूरे रंग का होने तक तल लें|
  4. अब इसी पैन में प्याज़ भुन लें साथ ही शिमला मिर्च, नमक, हरी मिर्च, सोय सॉस, विनिगर डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें| जब सब पक जाए तब इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें|
  5. इस पुरे मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और सभी को अच्छे से पकाएं| पक जाने के बाद प्याज़ और हरा धनिया डालें| आपका गरमा गरम पनीर चिली तैयार है |

नोट :- अगर आप झटपट पनीर चिली बनाना चाहते हैं तो बाजार में उपलब्ध टेम्पटीन पनीर चिली मसाला का उपयोग कर सकते हैं | इससे आपका टाइम भी बचेगा |

झटपट पनीर चिली बनाने की विधि :-

  1. एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें |
  2. उसमे 200 ग्राम पनीर के चौकोनी टुकड़े, 1 कप (100 ग्राम) प्याज़ और शिमला मिर्च के बड़े टुकड़े और 1 चिरी हुई हरी मिर्च डालकर 3 – 4 मिनट तक भुनें| | (तिखापन बढ़ाने के लिए मिर्च ज्यादा डालें)
  3. 2 कप (300 मि.ली.) पानी में टेम्पटीन पनीर चिली मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं |
  4. मसाला मिश्रण को कड़ाई में डालें और अच्छी तरह मिलाएं | (अतिरिक्त नमक डालने की आवश्यकता नहीं है)
  5. 2 – 3 मिनट तक मिश्रण को अच्छी तरह उबालें | गाढ़ापन बढाने के लिए 3 – 4 मिनट तक उबालें |
  6. आपकी पनीर चिली तैयार है | कटे हुए हरे प्याज़ से सजाएँ और गरमागरम परोसे |

 

2) शेजवान फ़्राईड राइस

शेजवान फ़्राईड राइस एक तरह की चायनीज रेसिपी है| इसको काफी सारे भारतीय लोग पसंद करते हैं| शेजवान फ़्राईड राइस थोड़ा तीखा होता है लेकिन आप अपने स्वादानुसार इसका तीखापन बड़ा या फिर घटा सकते हैं|

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगों के लिए) :-

* 2 कप बासमती चावल

* 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज़

* 1/4 बारीक़ कटी हुई पत्तागोभी

* 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ गाजर

* 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई फ्रेंच बींस

* 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा प्याज़

* 3 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

* 1/2 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

* 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन

* 4 बड़े चम्मच शेजवान सॉस

* 1/2 छोटा चम्मच दखनी मिर्च – व्हाइट पेपर पाउडर

* चुटकीभर खाने वाला पीला कलर

* 1 छोटा चम्मच विनिगर

* 2 बड़े चम्मच तेल

* नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :-

  1. शेजवान फ़्राईड राइस बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें | आधे घंटे बाद एक पैन में पांच कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर उबलने के लिए रख दें | पानी में एक उबाल आने पर इसमें भिगोये हुए चावल डालकर 85 से 90 प्रतिशत तक पका लें |
  2. जब चावल 85 से 90 प्रतिशत तक उबल जाएं तो इसका सारा पानी निकाल दें और इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए फैलाकर रख दें |
  3. नॉन स्टिक कड़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दें | गैस को मीडियम कर दें, तेल गरम होने पर इसमें हरी मिर्च और प्याज़ डालकर चलाते हुए भुनें |
  4. एक मिनट तक तेज गैस पर भुनने के बाद इसमें अदरक, लहसुन, गाजर, पत्तागोभी, बींस, नमक और वाइट पेपर पाउडर डालकर 3 से 4 मिनट तक तेज आंच पर भुन लें |
  5. अब इसमें शेजवान सॉस डालकर 2 से 3 मिनट तक भुन लें फिर इसके बाद इसमें हरी प्याज़, चावल, विनिगर और फ़ूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें | इसे तेज गैस पर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं | तय समय बाद गैस को बंद कर दें और चावल को एक प्लेट में निकाल लें और मंचुरियन के साथ सर्व करें |

नोट:- अगर आप  शेजवान फ़्राईड राइस जल्द ही या कम समय में बनाना चाहते हैं तो बाजार में उपलब्ध टेम्पटीन शेजवान फ़्राईड राइस मसाला का उपयोग कर सकते हैं|

झटपट शेजवान फ़्राईड राइस बनाने की विधि:-

  1. कड़ाई में 3-4 बड़े चम्मच तेल गरम करें |
  2. उसमें 2 कप (200 ग्राम) कटी हुई सब्जियाँ (गाजर, प्याज़, पत्तागोभी, फ्रेंच बिन्स, और शिमला मिर्च) मिलाकर, 2 – 3 मिनट के लिए भुनें |
  3. अब कड़ाई में 6 कप (600 ग्राम) उबले हुए चावल डालें |
  4. कड़ाई में टेम्पटीन शेजवान फ़्राईड राइस मसाला मिलाएं और 1 – 2 मिनट तक पकाएं | ( अतिरिक्त नमक डालने की आवश्यकता नहीं हैं )
  5. आपका शेजवान फ़्राईड राइस तैयार हैं | कटे हुए हरे प्याज़ से सजाएं और गरमागरम परोसे |

(नोट :- चावल उबालते समय 1 – 2 छोटे चम्मच तेल डालें | चावल उबालते समय आप स्वादानुसार नमक डाल सकते हैं |)

 

3) व्हेज मंचुरियन

आज कल की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है, “वेज मंचुरियन” | आप मंचुरियन को स्टार्टर के रूप में केवल फ्राई करके शेजवान सॉस के साथ भी परोस सकते हैं|

आवश्यक सामग्री (3-4 लोगो के लिए) :-

मंचुरियन के गोलों के लिए :-

* 1/3 कप मैदा

* 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर

* 3/4 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर

* 3/4 कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी

* 1/2 कप बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च

*  1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

* 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

* तलने के लिए तेल

*  नमक स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए:-

* 2 छोटे चम्मच पिसा हुआ अदरक

*  2 हरी मिर्च, 2 लम्बे हिस्सों में कटी हुई

* 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन

* 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज़

* 1 बड़ा चम्मच तेल

* 1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

* 2 बड़े चम्मच सोय सॉस

* 1/2 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस

* 2 बड़े चम्मच टमेटो केचप

* 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर

* 2 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लावर

* 3 कप पानी

*  नमक स्वादानुसार

मंचुरियन के गोले बनाने की विधि:-

  1. एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ गाजर, कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, कटी हुई शिमला मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच तेल, काली मिर्च पाउडर, मैदा, कॉर्नफ्लावर और नमक डालें|
  2. सारी सामग्री को अच्छे से मिला ले और मिश्रण में से छोटे छोटे गोले बना लें| मिश्रण में पानी डालने की जरुरत नहीं क्योंकि सब्जियों में से निकला हुआ पानी गोले बनाने के लिए काफी है | अगर मिश्रण सूखा हो और गोले अच्छे से नहीं बन रहे तो जरुरत के मुताबिक थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं|
  3. एक कड़ाई में तेल गरम करें| बनाए हुए गोलो को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें और एक थाली में निकाल लें (अधिक तेल सोखने के लिए थाली पर पेपर नैपकिन बिछा दें)|

मंचुरियन की ग्रेवी बनाने की विधि :-

  1. 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर को एक कप सादे पानी में घोल लें|
  2. एक कड़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें | बारीक़ कटा हुआ अदरक, बारीक़ कटा हुआ लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ हरा प्याज़ डालकर एक मिनट के लिए भुनें | इसके बाद सोय सॉस, चिली सॉस और टमेटो केचप डालकर एक मिनट के लिए भुनें |
  3. 2 कप पानी में काली मिर्च का पाउडर और नमक डालकर उपरोक्त मिश्रण में डालकर पकने दें|
    1. जब वह उबलना शुरू हो जाए तब पानी में कॉर्नफ्लावर घोल कर मिश्रण में डालें और ग्रेवी की सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें| इसे धीमी आँच पर 1 मिनट के लिए पकने दें|
  4. तले हुए मंचुरियन के गोले डालकर मध्यम आँच पर 3 मिनट के लिए पकने दें|
  5. गैस को बंद करके इसे हरे प्याज़ से सजाएं| गरम और मसालेदार मंचुरियन को फ़्राईड राइस या नूडल्स के साथ परोसे |

नोट :- अगर आप झटपट व्हेज मंचुरियन  बनाना चाहते हैं तो बाजार में उपलब्ध टेम्पटीन व्हेज मंचुरियन मसाला का उपयोग कर सकते हैं| इससे आप मंचुरियन और भी आसानी से बना पाएंगे |

झटपट व्हेज मंचुरियन बनाने की विधि :-

मंचुरियन पकोड़ा बनाने की विधि :-

  1. एक कटोरी में 2 कप (200 ग्राम ) किसा हुआ पत्तागोभी, 1 कप ( 100 ग्राम ) किसा हुआ गाजर मिलाएं |
  2. उसमे 1/2 कप बारीक़ कटी शिमला मिर्च, 1/4 कप बारीक़ कटा हरा प्याज़, 1/4 कप बारीक़ कटे फ्रेंच बिन्स डालें | मिश्रण में 3 – 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर ( आरारोट ) और 2 – 3 बड़े चम्मच मैदा मिलाएं | ( स्वाद बढ़ाने के लिए आप 1 चम्मच टेम्पटीन अदरक लहसुन पेस्ट भी मिला सकते हैं)
  3. मिश्रण में स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
  4. मिश्रण के छोटे आकार के गोलाकार पकोड़े बनाकर तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें |

मंचुरियन ग्रेव्ही बनाने की विधि :-

  1. 1 कड़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करके उसमे 1 कप (100 ग्राम) कटी हुई सब्जियां ( प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च ) मिलाकर 2 मिनट अच्छी तरह भुनें |
  2. 2 कप (300 मिली) पानी में टेम्पटीन व्हेज मंचुरियन मसाला अच्छी तरह मिलाएं |
  3. तैयार मिश्रण को कड़ाई में डालें (अतिरिक्त नमक डालने की आवश्यकता नहीं है)| फिर मंचुरियन पकोड़े कड़ाई में डालें |
  4. आपका व्हेज मंचुरियन तैयार है | कटे हुए हरे प्याज़ से सजाएं और गरमागरम परोसे |

 

4)  हक्का नूडल्स

हक्का नूडल्स बनाने में आसान और स्वादिष्ट व्यंजन है | यह नाश्ते या बड़ी पार्टियों में मुख्य खाने के रूप में परोसने के लिए एकदम सही व्यंजन है |

आवश्यक सामग्री (2-3 लोगों के लिए ) :-

* 200 ग्राम हक्का नूडल्स

* 1 गाजर बारीक़ कटी हुई

* 1 शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई

* 1 पत्ता गोभी बारीक़ कटी हुई

* 1 प्याज़ (कटा हुआ)

* 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

* 2 छोटे चम्मच तेल

* 2 छोटे चम्मच रेड चिली सॉस

* 2 छोटे चम्मच सोय सॉस

* 2 छोटे चम्मच विनिगर

* नमक स्वादानुसार

 

बनाने की विधि :-

  1. हक्का नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें| नूडल्स को लें और उनको बिच में से तोड़ लें| जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे ये नूडल्स डाल दें|
  2. नूडल्स को तब तक उबाले जब तक वो मुलायम ना हो जाएं| नूडल्स के मुलायम होने पर गैस बंद कर दें| उन्हें छलनी की मदद से छान कर रख दें|
  3. अब एक कड़ाई लें उसमे तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें| तेल गर्म होने पर उसमे गाजर, गोभी, शिमला मिर्च और प्याज़ डालें और कलछी की मदद से उन्हें हिलाते रहें|
  4. कुछ देर में जब आपकी सब्जियाँ भुन जाये तो इनमे उबले हुए नूडल्स, सोय सॉस, नमक, चिली सॉस, सिरका और काली मिर्च डाले और सारे मिश्रण को अच्छी तरह से टॉस कर के मिक्स कर दें |
  5. 3-4 मिनट तक नूडल्स को गैस पर टॉस कर के फ्राई करें और पकने दें | जब नूडल्स पक जाए तो गैस बंद कर दें | आपके स्वादिष्ट हक्का नूडल्स तैयार है | इन्हे एक प्लेट में निकाले और टमेटो केचप के साथ सभी को सर्व करें |

नोट :- अगर आप तुरंत और झटपट हक्का नूडल्स बनाना चाहते हैं तो बाजार में उपलब्ध टेम्पटीन चाउमीन हक्का नूडल्स मसाला का उपयोग कर सकते हैं | इससे आपका वक़्त और मेहनत दोनों की बचत होगी |

झटपट हक्का नूडल्स बनाने की विधि :-

  1. एक कड़ाई में 4 बड़े चम्मच तेल गरम करें और उसमे अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियों के 4 कप ( पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज़, फ्रेंच बिन्स) मिलाकर 2 – 3 मिनट के लिए भुनें |
  2. कड़ाई में भुनी हुई सब्जियों के साथ 300 ग्राम उबले हुए हक्का नूडल्स डालें|
  3. उसमे टेम्पटीन हक्का नूडल्स मसाला मिलाएं | 2 बड़े चम्मच पानी छिड़कें, अच्छी तरह मिलाएं और 3 – 4 मिनट तक टॉस करते हुए भुनें (अतिरिक्त नमक डालने की आवश्यकता नहीं है) |
  4. आपका हक्का नूडल्स तैयार है | कटे हुए हरे प्याज़ से सजाएं और गरमागरम परोसे |

टिप्पणी : नूडल्स उबालते समय उसमे 1 – 2 चम्मच तेल डालें| नूडल्स को उबालने के बाद नूडल्स को ठंडे बहते पानी के निचे धो लें | नूडल्स उबालते समय आप उसमे स्वाद अनुसार नमक भी डाल सकते हैं |

 

चाइनीस रेसिपीज बनाने में आप कौन सा तरीका अपनाएंगे, झटपट या पारम्परिक?  हमें निचे कौमेंट सेक्शन में कौमेंट कर बताएं |

 

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

6 Delicious Recipes Using Temptin' Masala Jadoo

When cooking feels repetitive and you’re stuck making the same...

Easy To Cook Pasta Recipes For A Tasty Tiffin

Mornings often feel like a race against time - getting...

Leave your comment

19 − sixteen =