परिवार से दूर रहने वालो के लिए आसान और स्वादिष्ट रेसिपीस

विद्यार्थी जो घर से दूर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं या वो लोग जो घर से दूर रह कर कार्यरत है, उनके लिए समय की कमी के कारण खाना बनाना सबसे कठिन कार्य लगता है। अगर आप कम समय में कुछ पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन रेसिपीज़ बताने जा रहे हैं, जो बहुत आसानी से बना सकते हैं। इन रेसिपीज़ को माता-पिता भी अपने बच्चों को बता सकते हैं| तो आइए इन रेसिपीज़ के बारे में जानते हैं।

1. उबला हुआ अंडा:- अंडा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है और साथ ही ये हेल्दी भी है| अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती हैं तो आप इसे तुरंत बॉयल कर के अपने खाने में शामिल कर सकते हो| आपको बस 10 से 15 मिनट के लिए अंडे को बॉयल करना है| बॉयल करने के तुरंत बाद अंडे को थोड़ा सा चारो तरफ से ठोककर ठंडे पानी में डालकर छिले जिससे अंडा आसानी से छील जाएगा| अब बॉयल्ड एग पर काली मिर्ची पाउडर और नमक छिड़क कर इसे और भी दिलचस्प बना सकते हैं| आप चाहे तो बॉयल्ड एग को घी में थोड़ा फ्राई कर सकते हैं|

2. बॉयल्ड दाल चावल:- दाल चावल को साथ में धोकर, इसे बिना किसी मसाले या सब्ज़ी के भी पका सकते हैं| कुकर में 3 सिटी तक पकाएं या आप डायरेक्ट भी गैस पर दाल चावल पका सकते हैं| इसमें घी और नमक डालकर आप इसका लुफ़्त उठा सकते हैं| अगर आप चाहे तो इसमें ही सब्ज़ियां धोकर काटकर डाल सकते हैं| और इस खिचड़ी को ज़ायकेदार बनाने के लिए ऊपर से चीज़ डाल सकते हैं| आप सब्ज़ियों के बदले सोय वड़ीया सोय चंक्स जो बाज़ार में आसानी से उपलब्ध होते है उसको भी दाल चावल के साथ मिक्स कर पका सकते हैं|

3. मियूज़ली:- दिन की शुरुआत करने के लिए मियूज़ली एक स्वस्थ चुनाव है। यह नट्स, ओट्स, अनाज और ड्राईफूट का मिश्रण होता है। इसमे कार्बोहाइड्रेट होने के कारण यह आपके दिन को एनर्जी से भरी शुरुआत देती है। बाज़ार में उपलब्ध मियूज़ली को आप दूध, दही या शहदके साथ अपने नाश्ते में ले सकते हैं| वक़्त की कमी रहे तो एक सेहतमंद विकल्प के तौर पर आप इसे नाश्ते के अलावा लंच या डिनर में भी लें सकते हैं|

4. टोस्ट और सैंडविच:- टोस्ट एक तुरंत तैयार होने वाली आइटम है| आप बाज़ार में उपलब्ध सॉसेस और बटर से रोज अलग अलग प्रकार के टोस्ट और सैंडविच तैयार कर सकते हैं| आपको ब्रेड के एक साइड पर स्प्रेड लगाना है और दूसरा ब्रेड उसके ऊपर लगाकर टोस्ट करना है| आप स्प्रेड में अपने पसंदीदा सॉस जैसे रेड चिल्ली सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, टमेटो केचप, बटर या पीनट बटर का भी चुनाव कर सकते हैं| और अगर आप सैंडविच बनाना चाहते हैं तो मनपसंद सब्ज़ियों को बिच में रखकर इंस्टेंट सैंडविच तैयार कर सकते हैं|

अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है और आप चॉकलेट खाने के शौकीन है तो आप बाज़ार में उपलब्ध चॉकलेट सॉस का चुनाव स्प्रेड के रूप में कर सकते हैं|

5. उबला हुआ चिकन:- बेशक उबला चिकन थोड़ा कम टेस्टी लग सकता है लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। अगर आप उबले चिकन को थोड़ा स्वादिष्ट बनाने चाहते हैं, तो आप इसमें कुछ ताजा मसाले और सब्ज़ियां मिला सकते हैं। आइए देखते हैं छोटी से रेसिपी:-

a) सबसे पहले आप 150 ग्राम चिकन को अच्छे से धो लें|

b) 2 कप पानी को कुकर में डालकर चिकन डालें|

c) अब कुकर में 1 छोटा चम्मच चिकन मसाला और 1 छोटा चम्मच चाट मसाला डालें|

d) 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें|

e) फिर अच्छे से हिलाकर कुकर की 3-4 सिटी होने तक पकाएं|f) अब कुकर थोड़ा ठंडा होने के बाद खोले और आवश्यकतानुसार चाट मसाला डालकर चटपटे बॉयल्ड चिकन का मज़ा लें|

6. पिज़्जा :- पिज़्जा एक झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है, इसको बनाने के लिए पिज़्जा ब्रेड आपको रेडीमेड बाज़ार से मिल सकते हैं| इसको आप अवन में अपनी मनपसंद सब्ज़ियों और मनपसंद सॉस (रेड चिल्ली सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस या टमेटो केचप) से पिज़्जा तैयार कर सकते हैं|

7. अंकुरित अनाज:- अंकुरित अनाज भूक मिटाने का बहुत ही अच्छा और हेल्दी तरीका है| आप चाहे तो मुंग, मटकी, चना जैसे अनाज स्टोर कर सकते हैं| पर इसके लिए आपको एक दिन पहले से इसे भिगोना पड़ेगा और फिर इसका मोड़ आने तक इंतजार करना होगा| अगर आप यह नहीं कर पा रहे हैं तो बाज़ार में भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं| आप इसे ऐसे ही प्याज़, टमेटो और ऊपर से नमक छिड़क कर खा सकते हैं और चाहें तो इसको हल्का सा बॉयल कर इसमें प्याज़, टमेटो और हरा धनियां डालकर नमक और चाट मसाला अच्छे से मिलाकर अपना ब्रेकफास्ट बना सकते हैं|

8. दलिया:- दलिया खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसानी से बनने वाला भोजन है| बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है और बहुत जल्दपचने वाला आहार है| दलिया आपको बाज़ार में किसी भी किराना शॉप में आसानी से उपलब्ध हो जाता है| ज़रुरत इतनी होती है की जब भी आपके पास समय हो आप इसे 10-12 मिनट के लिए हल्का भूरा होने तक भून कर डिब्बे में पैक कर के रखें| आप इसे आवश्यकतानुसार नमकीन, मीठा या तीखा बना सकते हैं|

नमकीन दलिया बनाने के लिए 200 ग्राम दलिया, 2 छोटे चम्मच घी या तेल, 4 कप पानी और स्वादानुसार नमक लें| यह सब मिश्रण एकत्र डालकर कड़ाही में पानी खत्म होने तक पका लें| नमकीन दलिया तैयार है| वैसे ही आप मीठा दलिया बना सकते है इसमें आपको स्वादानुसार शक्कर की मात्रा मिलानी हैं| और तीखे स्वाद के लिए आप स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं|

9. इंस्टेंट पोहा:- बाज़ार में उपलब्ध रेडीमिक्स पोहा का चुनाव आप समय बचत और तुरंत नाश्ता तैयार करने के लिए कर सकते हैं| ये स्वादिष्ट भी बहुत होते है| बाज़ार में उपलब्ध है टैम्पटीन एक्सप्रेस पोहा जो केवल 3 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है —

a) 60 ग्रामकेपैकेट के लिए 75 मिली लीटर या आधा कप उबलता हुआ गरम पानी लें|

b) पुरे पैकेट के मिश्रण को गरम पानी के बर्तन में खाली कर लें और मिक्स करें|

c) अब इसे अच्छे से ढक कर 3 मिनट तक रहने दें|

d) फिर ढक्कन को हटा कर और पोहे को हिलाकर सर्व करें|

आप अगर कही बाहर जा रहे हैं तो भी आप इसे अपने साथ ले जा सकते हैं|

10. ओट्स :- ओट्स खाने में टेस्टी और हेल्दी होता है| ओट्स से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह हमारे वजन को भी नियंत्रित रखता है| ओट्स से बनी चीज़े खाने से हमारा पेट भी भर जाता है और यह फाइबर युक्त होता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती| बाज़ार में दोनों ही तरीके के ओट्स पैकेट में उपलब्ध है — अगर आप मसाला ओट्स बना रहे है तो पानी में बना; और स्वीट ओट्स बना रहे है तो दूध में बनाएं| स्वीट ओट्स में आप अपनी पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं|

11. इसके अलावा आपकी छोटी छोटी भूख के लिए आप ड्राई फ्रूट जैसे बादाम, काजू, अखरोट, दाग/ किशमिश, पिस्ता और मखाना को रोस्ट कर के रख सकते हैं या आप सादे ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं| बज़ार में उपलब्ध प्रोसेस खजूर घर में स्टोर कर रख सकते हैं|

12. बाज़ार में उपलब्ध मौसमी फलों का चुनाव कर सकते हैं| इसका फ्रूट सैलड बनाकर इस पर चाट मसाला डाल आप अपने आहार में इसे शामिल कर सकते हैं|

13. आप अपनी पसंदीदा कच्ची सब्ज़ियों को धोकर, काटकर उसका सैलड बना सकते हैं| सैलड का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चाट मसाला डालकर खा सकते हैं|

14. आप दूध के साथ मुरमुरे मिलाकर अपने ब्रेकफास्ट में सम्मिलित कर सकते हैं| दूध के साथ गुड़, केला या कोई अन्य फल भी मिलाकर खा सकते हैं|

15. गुड़ के साथ भुने हुए चने / मूंगफली दाने भी अपनी छोटी छोटी भूख के लिए स्टोर कर के रख सकते हैं|

क्या आप भी ऐसे ही घर से दूर रहते है और अपने लिए कुछ नए डिशेस बनाते हैं? हमें निचे कौमेंट बॉक्स में कौमेंट कर बताएं | सबसे दिलचस्प कौमेंट करनेवाले को हम हमारे टेम्पटीन सोशल मीडिया पेजों पर अभिवादन करेंगे|

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

अलग अलग तरीको के नूडल डिशेस

आकार, रंगों और सामग्रियों के आधार पर नूडल्स को विभिन्न...

कुछ स्वादिष्ट भारतीय फ्यूज़न डिशेस

खाने की वैरायटी के साथ ही साथ आज कल पाकशैलीओ...

Leave your comment

1 × one =