मोटापा घटाने और वजन बढ़ाने के लिए उपयुक्त खाद्य पदार्थ एवं व्यंजन

आजकल लोग या तो मोटापे से परेशान है या इसके विपरीत बहुत ज्यादा पतले होने से परेशान है| यह एक चिंता का विषय है क्योंकि सामान्य से कम वज़न  होना भी स्वास्थ्य के लिए उतना ही बुरा है जितना मोटापा | यहाँ हमने कई ऐसे संग्रहित सुझाव दिए है जिससे आपको वज़न बढ़ाने या मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है |

एक ओर जहां लोग मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मोटापे की वजह से कई अन्य बीमारियों के भी चपेट में आ रहे हैं। बढ़ा हुआ वज़न  आज के समय की सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक है। आइये जानते है, मोटापा घटाने के कुछ नुस्खे :-

  1. दिनभर सिर्फ गर्म पानी पीएं। गुनगुना पानी पीने से मेटाबोलिज्म एक्टिवेट हो जाता है, फैट की हाज़मे में मदद मिलती और खाने से आधे घंटे पहले लेने से भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है। इससे न केवल बॉडी हाइड्रेट होती है बल्कि अतिरिक्त वसा घट सकता है।
  2. रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। इससे वज़न कम करने के साथ आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।
  3. सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी डाल सकते हैं।
  4. नाश्ते में लौकी का ज्यूस पिएं। इसके अलावा लौकी की सब्जी, सूप भी पी सकते हैं।
  5. अदरक-नींबू की चाय पीएं। क्योंकि अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट होता है जो फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  6. वज़न कम करने के लिए दालचीनी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए 3-6 ग्राम दाल चीनी को 200 मि.ली. पानी में उबालें और इसे कप में छान लें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।
  7. एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर और शहद मिलाकर रोजाना सेवन करने से मेटाबोलिज्म और पाचन बेहतर होता है।
  8. जीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है| जीरे का पानी वज़न कम करने में मदद करता है| आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें, इसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें| ये वज़न कम करने में मदद करता ही है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है|
  9. अजवाइन के पानी का सेवन भी वज़न घटाने में मदद करता है, इसके लिए एक बड़ा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें एवं अगली सुबह इसे उबालकर छान लें और इसका सेवन करें |

डायटिशनो के अनुसार, खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle), खानपान और फिजिकल एक्टिविटी न करने का सबसे ज्यादा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है| आरामदायक जीवन-शैली के कारण लोग मोटापे (obesity) का शिकार हो रहे हैं| मोटापे (obesity) के कारण हार्ट अटैक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई यूरिक एसिड का खतरा भी बढ़ जाता है| आप भी अपना वज़न  घटाने के लिए एक उचित डायट चार्ट बनाना चाहते हैं तो आप किसी रजिस्टर्ड डायटिशन की सलाह जरूर लें|

 

बहुत से लोगों के साथ यह समस्या होती है कि वे खाते तो बहुत हैं, लेकिन उनका वज़न  नहीं बढ़ता है। दुबला-पतला शरीर होने के कारण कई बार लोगों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह उनके आत्मविश्वास को भी कमजोर करता है, जिससे वह हमेशा लोगों के सामने शर्मिंदा महसूस करते हैं। कुछ लोग इससे परेशान होकर वज़न  बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पाउडर और सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कुछ फायदा देखने को नहीं मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी फिटनेस एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह के बिना पाउडर या सप्लीमेंट नहीं लेने चाहिए, क्योंकि ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में नैचरली वज़न  बढ़ाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको वज़न  बढ़ाने के लिए कुछ संभावित उपाय बता रहे हैं। :-

  1. घी को आयुर्वेद में वर्णित चारों वसाओं (Fat) में सबसे उत्तम वसा कहा गया है। यह हमारे शरीर को पोषण देने के लिए भी सबसे अच्छा है। अपने भोजन में घी शामिल करें या खाना पकाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
  2. पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें जैसे:-

* डेयरी फूड्स में गाय का दूध, बादाम का दूध, घी और पनीर का सेवन करें |

* ड्राई फ्रूट्स और नट्स में भीगे हुए या घी में तले हुए बादाम, खजूर, काजू और किशमिश का उपयोग करें|

* फलों में अनार, कटहल, जामुन, सेब, नाशपाती और अंगूर का सेवन करें|

  1. समय पर सोएं | आयुर्वेद के अनुसार नींद हमारे जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। साथ ही यह हमारे शरीर को पोषण देने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। कोशिश करें कि पर्याप्त नींद लें | आपके नींद की उचित अवधि जानने के लिए किसी डॉक्टर की सलाह ले जो आपकी शरीर की जरूरतों के अनुसार सही सुझाव दे सकेंगे |
  2. नियमित व्यायाम करें | आप जिम जाना शुरू कर सकते है और किसी सर्टिफाइड ट्रेनर की मदद ले सकते हैं जिससे आपको सही सलाह मिल सकें। उसी प्रकार से आप स्विमिंग, मार्शल आर्ट्स, योग जैसी एक्टिविटीज भी नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं|
  3. अपने भोजन में मीठा शामिल करें| वजन बढ़ाने के लिए आप अपने भोजन के बाद मीठा खा सकते हैं| इसके लिए मीठे में आप आइसक्रीम, डार्क चॉकलेट या फलों के साथ फुल फैट योगर्ट, ग्रानोला बार या पेस्ट्री खा सकते हैं।
  4. दुबलेपन का एक कारण तनाव भी है, तनाव से ग्रसित इंसान खाना-पीना कम कर देता है। इसलिए, वज़न को नियंत्रित करने के लिए जितना हो सकता है तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। इसके लिए आप मॉर्निंग वॉक व योग आदि का सहारा ले सकते हैं। सुबह की सैर तनाव को मुक्त कराने में ज्यादा कारगर हो सकती है।
  5. धूम्रपान से दूर रहें, क्योंकि यह भूख को मारने का काम कर सकती है|

वज़न  कम होना उतना ही अनहेल्दी होता है जितना मोटा होना। कम वज़न  वाले लोग ऑस्टियोपोरोसिस, इन्फेक्शन, इनफर्टिलिटी प्रॉब्लमस के शिकार जल्दी होते हैं |  अतः शरीर का वज़न  संतुलित होना बहुत आवश्यक है| ध्यान रखे की किसी अच्छे रजिस्टर्ड ट्रेनर या डायटिशन की देख रेख में वज़न  बढ़ाने का लक्ष्य रखें।

अगर आपने किसी घरेलू उपाय से अपना वज़न  नियंत्रित किया है, तो अपना अनुभव हमको निचे कौमेंट सेक्शन में ज़रूर बताए|

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो हमारे ब्लॉग और फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पेजों का अनुसरण कर उन्हें शेयर करें |

खाद्य पदार्थो के संरक्षण के कुछ घरेलु नुस्खे

खाने पीने की चीजों को खराब होने से बचाने के...

पाक कला से सम्बंधित कुछ अजीबो गरीब किस्से

हम आज आपके लिए खाद्य पदार्थो से सम्बंधित कुछ ऐसे...

Leave your comment

4 × five =